उज्जैन, 23 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षपूर्णहोनेके अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को उज्जैन के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटकों का सफल आयोजन किया गया।
आयोजित इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा भाव, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास यात्रा की प्रेरक कहानियों कोआम नागरिकों तक सरल एवं रोचक शैली में पहुंचाया गया।
खास बातें
- आयोजित इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा भाव, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास यात्रा की प्रेरक कहानियों कोआम नागरिकों तक सरल एवं रोचक शैली में पहुंचाया गया।
- जनहितकारी योजनाओं की अनकही कहानियां जीवंत हुईं।
- उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चल रहा है।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन वार्ड क्रमांक 03 — 5 नंबर नाका, आगर रोड, वार्ड क्रमांक 04 — दालमील चौराहा, इंद्रानगर पर कलाकारों ने सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों के बीच जीवंत प्रस्तुति दी।
नाटक में रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी का चित्रण करते हुए कलाकारों ने दर्शकों से संवाद साधा और कहा कि 25 वर्ष बीत चुके हैं, थोड़ा रुककर पीछे मुड़कर देखना चाहिए—स्कूल के दिनों की मस्ती से लेकर सेवा और समर्पण के उन प्रसंगों तक, जो समाज को नई दिशा देते हैं।
जनहितकारी योजनाओं की अनकही कहानियां जीवंत हुईं। अभिनय, हाव-भाव और सहज संवाद के जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा संकल्प तथा विभिन्न कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनरों पर सेवा समर्पण संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख था।
आसपास के दुकानदार, राहगीर, स्थानीय नागरिक और युवा बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कई लोग कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी करते दिखे। दर्शकों ने नाटक की प्रस्तुति की सराहना की और सेवा भाव अपनाने का संकल्प दोहराया।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चल रहा है।
इसके अंतर्गत ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ गतिविधि के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और वार्ड स्तर पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विकास, अंत्योदय और जनकल्याण की कहानियां सीधे जनमानस तक पहुंच सकें।



