मैहर जिले के वार्ड क्रमांक-1 निवासी श्री शरद कुमार नामदेव बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। घर की छत टपकती थी और बारिश के मौसम में परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

बारिश के दौरान घर में पानी टपकने से परिवार की सुरक्षा और सामान की चिंता बनी रहती थी। कच्चे मकान में रहना उनके लिए एक बड़ी परेशानी थी। श्री नामदेव बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्के मकान का लाभ मिला। योजना के माध्यम से उनका घर अब पक्का और सुरक्षित बन गया है। उन्होंने बताया कि आज उनका परिवार अपने पक्के और सुरक्षित घर में सुकून से रह रहा है।

बारिश के दिनों में अब छत टपकने की चिंता नहीं रहती और परिवार को सुरक्षित आशियाना मिल गया है। श्री शरद कुमार नामदेव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं— “पहले हमारा घर कच्चा था और बारिश में छत टपकती थी। आज प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारा पक्का घर बन गया है। अब मेरा परिवार सुरक्षित है और हम अपने घर में अच्छे से रह रहे हैं।

इसके लिए प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार।” एक पक्का घर, सुरक्षित परिवार और सम्मान के साथ जीवन—यही है सेवा से संकल्प की कहानी।