राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयं सेवको ने श्रमदान एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने सभी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया और कहा कि अनुशासन बातों में न होकर अपने जीवन में उतारने ओर समाज में युवाओं का महत्व बताया साथ ही जिला संगठक महोदय डॉ. आर.एस. मुजाल्दा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, सेवा भावना एवं समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।

खास बातें

  • कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया।
  • कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुमित, संकेत एवं प्रिया मेहडा द्वारा किया गया।
  • अंत में स्वयंसेवक संकेत ने सभी अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों, उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपना सोनी मैडम ने अपने विचार व्यक्त किए तथा स्वयंसेवकों को छैै की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया व कहा की यह मंच शून्य से शिखर की ओर जाने का एक माध्यम है।

महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाड़े ने सभी अतिथियों का स्वागत परिचय प्रस्तुत किया ओर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए एवं डॉ. रंजना चौहान ने सभी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया।

उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मला मौर्य प्रो वीरेन्द्र मुझाल्दा एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ इंदिरा परमार एवं प्रो कदमसिंग ढोडवा साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व स्वयंसेवक भूषण पाटिल, हिमांशु चौहान, सुमित, कुलदीप, कपिल, पन्नालाल, आशीष, शिवानी, अर्पिता, परिधि, तमन्ना, पलक ने अपने एनएसएस के अनुभव साझा किए, स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव बताते हुए एनएसएस से जुड़ने के बाद हुए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। इससे नए स्वयंसेवकों को भी प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुमित, संकेत एवं प्रिया मेहडा द्वारा किया गया। अंत में स्वयंसेवक संकेत ने सभी अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों, उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।