माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे उल्लास एक अभिनव प्रयोग अभियान के अंतर्गत गुरूवार को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय पसिर टीकमगढ़ में उल्लास एक अभिनव प्रयोग अभियान के अंतर्गत न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारीगण, अन्य कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के लिए आयुष विभाग, टीकमगढ़ के समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ ने कहा कि उल्लास एक अभियान न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा अधिवक्तागण व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रयासरत है।

इस अधिकार के संरक्षण हेतु जिला आयुष विभाग, टीकमगढ़ के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से न्यायिक अधिकारीगण/कर्मचारीगण/अधिवक्तागण एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमेंअधिक संख्या में न्यायिक अधिकारीगण/कर्मचारीगण/अधिवक्तागण एवं उनके परिवार के सदस्योंद्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया तथा कार्यालय में ही अस्थायी रूप से बनाये गये औषधि वितरण केन्द्र से उन्हें आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला आयुष विभाग, टीकमगढ़ से डॉ. श्री वंशी लाल अहिरवार, डॉ. सीता साहू, के द्वारा अपनी चिकित्सीय टीम के साथ न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य लोगाें का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं औषधियां प्रदान की गई।

शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री अशरफ अली, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, सहित अन्य न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री अनिल त्रिपाठी,न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित हुए और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।