संचालनालय आयुष, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में जिले की समस्त आयुष संस्थाओं में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” रखी गई है।

आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता के तहत जिले में औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग एवं संरक्षण, दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर, प्रकृति परीक्षण एवं जीवनशैली मूल्यांकन तथा योग एवं ध्यान सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा एवं जोड़ों के रोगों की रोकथाम के संबंध में परामर्श दिया जा रहा है।

खास बातें

  • आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता के तहत जिले में औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग एवं संरक्षण, दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • 21 सितंबर 2026 को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 950 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
  • आयुर्वेद दिवस के तहत मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयुष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, स्वस्थ वृद्धावस्था एवं पोषण विषय पर व्याख्यान तथा औषधीय पौधों का रोपण कर आयुर्वेद वाटिका का विकास भी किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं में आयुर्वेद के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर व्याख्यान, क्विज, निबंध तथा पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। 21 सितंबर 2026 को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 950 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

आयुर्वेद दिवस के तहत मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।