"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" किसानों के लिए खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बन रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जनपद पंचायत खंडवा के ग्राम सिहाड़ा निवासी किसान श्री राजेश मालाकार को भी मिल रहा है। दोनों योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।

खेती के लिए बीज, खाद एवं दवाइयों की व्यवस्था में होती थी परेशानी

खास बातें

  • कृषक श्री राजेश मालाकार ने कहा कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है।
  • श्री मालाकार ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना" एवं "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है।
  • श्री राजेश मालाकार ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" एवं "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" से मिलने वाली राशि खेती-किसानी के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।

कृषक श्री राजेश मालाकार ने कहा कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। वे खेती के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले कृषि कार्य के दौरान बीज, खाद एवं दवाइयों की व्यवस्था करने में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने के लिए उन्हें दूसरों से उधार लेना पड़ता था।

एक साथ दोनों योजनाओं का मिल रहा लाभ

श्री मालाकार ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना" एवं "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है। इस प्रकार दोनों योजनाओं से उन्हें हर वर्ष सहायता प्राप्त हो रही है। कृषक श्री मालाकार ने बताया कि योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता से अब खेती के लिए आवश्यक बीज, खाद एवं अन्य सामग्री समय पर खरीद पा रहा हूं। इससे कृषि कार्यों के दौरान आने वाली आर्थिक परेशानियां कम हुई हैं।

श्री मालाकार ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

श्री राजेश मालाकार ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" एवं "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" से मिलने वाली राशि खेती-किसानी के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है और कृषि कार्य समय पर पूरा करने में सुविधा हो रही है। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।