उप संचालक कृषि श्री राम सुजान शर्मा ने किसानों से अपील की है कि बिना बिल के कोई भी उत्पाद न खरीदें, हमेशा लाइसेंसधारी दुकान से ही खाद-बीज खरीदकर बिल की मांग अवश्य करें, यदि किसी भी स्थिति में निर्धारित दर से अधिक उर्वरक कोई दुकानदार विक्रय करें तो तत्काल उप संचालक कार्यालय में सूचना प्रदाय करें।
सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और शासन से 1000 रुपए की इनाम प्रदाय की जाएगी। समझदार और जागरूक रहें धैर्य और सही खाद का चयन करें।
खास बातें
- सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और शासन से 1000 रुपए की इनाम प्रदाय की जाएगी।
- यूरिया-266.5, डीएपी-1350, टीएसपी-1300, एसएसपी-660, अमोनियम सॉल्फेट-1400, एनपीके 20:20:0:13 - 2100, एनपीके 12:32:16 - 2400 खाद की क़ीमत प्रति बैग है।
- इससे काला बाजारी पर पूर्णतः अंकुश हो सकता है, जिसमें सभी किसान भाई समझदारी और जागरूकता रखें।
यूरिया-266.5, डीएपी-1350, टीएसपी-1300, एसएसपी-660, अमोनियम सॉल्फेट-1400, एनपीके 20:20:0:13 - 2100, एनपीके 12:32:16 - 2400 खाद की क़ीमत प्रति बैग है। डीएपी खाद केवल आलू और दलहनी फसलों के लिए उपयुक्त है इसकी आपूर्ति कम है सरसों के लिए सल्फर युक्त खाद सबसे अच्छा विकल्प है कृपया सही खाद का चयन करें।
शासन ने ए-विकास से उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था की है, जो बहुत ही सरल और पारदर्शी है। इससे काला बाजारी पर पूर्णतः अंकुश हो सकता है, जिसमें सभी किसान भाई समझदारी और जागरूकता रखें।
अभी बहुत किसान भाई अवगत कराते हैं कि डीएपी के लिए सिस्टम बंद रहता है सभी को अवगत कराना चाहता हूं कि ए-विकास पूर्णतः स्वचालित है, इसमें इसे किसी भी स्तर पर बंद और चालू नहीं किया जाता है, यदि किसी भी आईडी में उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध होगा, वही जिले के अंदर प्रदर्शित होगा।
डीएपी का स्टॉक कम और बुक करने वालों की संख्या बहुत अधिक होने से कभी-कभी सर्वर की समस्या होती है। डीएपी के अनेकों विकल्प उचित क़ीमत सहित बताए हैं, कृपया समय से अपना टोकन बुक कर खाद का उठाव करें और अनुशंसित मात्रा का उपयोग करे


