विदिशा जिले की ग्राम पंचायत अंबा नगर निवासी श्रीमती उमा नामदेव के जीवन में शासन की योजनाएं नई खुशियां और आत्मनिर्भरता लेकर आई हैं। कभी कच्चे और टपरेनुमा मकान में रहने वाली श्रीमती उमा नामदेव के लिए अपना पक्का घर किसी सपने से कम नहीं था। कच्चे घर की दीवारें गिरने लगी थीं और घर में सीलन के कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। श्रीमती उमा नामदेव ने योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया। आवास सूची में नाम स्वीकृत होने के बाद उन्हें किस्तों के माध्यम से राशि प्राप्त हुई। योजना से मिली सहायता से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

खास बातें

  • स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं उमा नामदेव - श्रीमती उमा नामदेव स्व-सहायता समूह का संचालन कर रही हैं।
  • आजीविका मिशन के सहयोग से उन्होंने अपने घर से ही साड़ियों के विक्रय का स्वरोजगार प्रारंभ किया है।
  • आज वे अपने परिवार की खुशहाली में योगदान दे रही हैं।

वे बताती हैं कि आज उनका अपना सुरक्षित और पक्का घर है, जिससे वर्षों से चली आ रही चिंताएं दूर हो गई हैं। अब वे अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं।

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं उमा नामदेव - श्रीमती उमा नामदेव स्व-सहायता समूह का संचालन कर रही हैं। आजीविका मिशन के सहयोग से उन्होंने अपने घर से ही साड़ियों के विक्रय का स्वरोजगार प्रारंभ किया है। इस व्यवसाय से उन्हें नियमित आय का साधन मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

वे बताती हैं कि शासन की योजनाओं और आजीविका मिशन से मिले सहयोग ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर दिया है। आज वे अपने परिवार की खुशहाली में योगदान दे रही हैं। श्रीमती उमा नामदेव कहती हैं कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। पक्का आवास और स्वरोजगार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

वे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने वाली योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।