अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सीधी शिवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में सेवा-सेतु कैंपों का आयोजन किया जाएगा। कैंप में उपभोक्ताओं का योजना के लिए निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर को जनपद पंचायत सीधी, 23 सितम्बर को जनपद पंचायत मझौली, 24 सितम्बर को जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, 25 सितम्बर को जनपद पंचायत कुसमी तथा 28 सितम्बर को जनपद पंचायत सिहावल में सेवा-सेतु कैंप आयोजित होगा।

उन्होंने जिले के समस्त पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन कराएं और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करें।