प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जा रही है। 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा देश के 10 राज्यों से होकर गुजरते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा में शामिल सेवा यात्री देश की प्रमुख नदियों का जल साथ लेकर वाराणसी की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
यात्रा के छिंदवाड़ा जिले के रामपुर (दमुआ) आगमन पर जिले के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
खास बातें
- यात्रा के छिंदवाड़ा जिले के रामपुर (दमुआ) आगमन पर जिले के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
- दमुआ से घोड़ावाड़ी होते हुए जुन्नारदेव, नजरपुर, पालाचौरई, इकलेहरा, भमोडी, बड़कुही डब्ल्यूसीएल हॉस्पिटल, चांदामेटा बस स्टैंड होते हुए यह यात्रा परासिया पहुंची।
- जिसके बाद सेवा यात्रियों ने परासिया में रात्रि विश्राम किया।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, श्री शेषराव यादव, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, श्री आशीष ठाकुर, श्री विजय पांडे, श्री कमलेश उईके, श्री अजय सक्सेना, श्री भारत घई, श्री संदीप रघुवंशी, यात्रा प्रभारी श्री कुबेर सूर्यवंशी, श्री अखिलेश शुक्ला, श्री योगेन्द्र राणा, श्री शिवा सरसवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया। जिसके बाद यह यात्रा दमुआ पहुंची।
दमुआ से घोड़ावाड़ी होते हुए जुन्नारदेव, नजरपुर, पालाचौरई, इकलेहरा, भमोडी, बड़कुही डब्ल्यूसीएल हॉस्पिटल, चांदामेटा बस स्टैंड होते हुए यह यात्रा परासिया पहुंची। इन सभी स्थानों पर यात्रा के पहुँचने पर सेवा यात्रियों का जगह - जगह आत्मीय स्वागत किया गया। जिसके बाद सेवा यात्रियों ने परासिया में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
25 प्रकार की सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा का संदेश - ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के दौरान सेवा यात्रियों द्वारा 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों में योगदान दिया जा रहा है। इनमें स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सहित जनहित से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सेवा भावना के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
प्रमुख नदियों के जल को लेकर वडनगर की ओर बढ़ रही यात्रा - यह यात्रा देश की प्रमुख नदियों के जल को साथ लेकर विभिन्न राज्यों से गुजर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों की नदियों और उनकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण और नदियों के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

