मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को सांदीपनि विद्यालय चौरई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री अफशा खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रंगोलियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रंगों और आकृतियों के माध्यम से दिए गए सामाजिक संदेशों ने कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बनाने के साथ ही उपस्थित लोगों को प्रकृति, जल और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
खास बातें
- विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
- कार्यक्रम की विशेषता विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
- दिवंगत विकासखंड समन्वयक को श्रद्धांजलि - कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक स्वर्गीय श्री अनिल बोबड़े जी की स्मृति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित कर लोगों को उनके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम की विशेषता विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने रंगोली निर्माण के माध्यम से सामाजिक विषयों को समझने और उनके संदेशों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया। जन अभियान परिषद से जुड़े पदाधिकारियों एवं परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता तभी व्यापक रूप ले सकती है, जब युवा पीढ़ी स्वयं उससे जुड़े और समाज को भी जागरूक करे।
सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम की जानकारी दी - कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत विद्यार्थियों को असाइनमेंट प्रोजेक्ट एवं प्रोफाइल अपडेट की जानकारी दी गई। साथ ही एलिजिबिलिटी मार्क की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
दिवंगत विकासखंड समन्वयक को श्रद्धांजलि - कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक स्वर्गीय श्री अनिल बोबड़े जी की स्मृति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक सुश्री अफशा खान, परामर्शदाता श्री संदीप शर्मा, श्री गहर सिंह महंदोले, श्री अखिल अहमद, श्री मनीष तिवारी एवं श्रीमती संगीता पांडे सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




