मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर तीरंदाज सुश्री अंकिता भकत, सुश्री कीर्ति शर्मा और सुश्री कुमकुम मोहोद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारी प्रतिभाशाली बेटियों की धमाकेदार जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। भारत को एशियाई खेलों में पहली बार महिला रिकर्व टीम स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक मिला है। यह भारतीय तीरंदाज़ी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।