जल-जंगल
स्वच्छता एवं श्रमदान से दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत संकट मोचन सेवा संस्थान द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तालाब एवं जलस्रोत के आसपास साफ-सफाई की।




